महाराष्ट्र के अस्पातल में फिर लीक हुई ऑक्सीजन

मुंबई : महाराष्ट्र में एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। महाराष्ट्र के एक अस्पताल में अचानक ऑक्सीजन लीक हो गई जिससे 14 लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई, हालांकि स्टाफ की सूझबूझ के कारण सभी मरीजों की जान बच गई।

घटना औरंगाबाद के परभणी जिला अस्पताल की है, जहां ऑक्सीजन पाइपलाइन पर पेड़ की टहनी के गिरने से रिसाव होने लगा था। मंगलवार रात को स्टाफ ने लीक देखा और फ़ौरन सभी मरीजों को जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर्स पर शिफ्ट किया गया। डिप्टी कलेक्टर संजय कुंडेटकर ने जानकारी दी है कि रात को 11.30 बजे के पास पेड़ की टहनी पाइपलाइन पर गिर गई जिससे उसमें रिसाव होने लगा। हालांकि जल्द ही फॉल्ट स्टाफ की नजरों में आ गई और फ़ौरन 14 मरीजों को जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर्स पर शिफ्ट किया गया। वहीं पाइपलाइन को भी 2 घंटे में ठीक कर दिया गया. घटना में किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.