झारखंड में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

रांचीः झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले दो दिनों से दोपहर बाद हो रही बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बेरमो, बोकारो, धनबाद,गिरिडीह ,चतरा ,रांची ,हज़ारीबाग़ ,समेत कई जिलों में दोपहर 1:15 बजे ऐसा अंधेरा छा गया, जैसे रात के 8 बज गए हो।

अंधेरा ऐसा हुआ कि लोगों को घर के अंदर और बाहर लाइट तक जलानी पड़ गई। हालांकि बारिश और तेज हवा के कारण कई क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। काले बादलों से ढका आसमान, तेज हवा के झोंके और रिमझिम और तेज बारिश ने लोगों को सुबह से हो रही उमस भरी गर्मी से राहत महसूस करवाई।

जानकार बतातें हैं की इधर, तेज हवा के चलने से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। गरज के साथ बारिश होने से कुछ देर के लिए सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम की ओर से एक ट्रफ झारखंड में है और दूसरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से एक सकुर्लेशन बिहार हाेते बंगाल में प्रवेश कर गया है।

इन दाे कारणाें से पूरे झारखंड में बारिश हो रही है। अगले पांच दिनाें तक रांची सहित झारखंड के कई हिस्साें में बारिश के साथ वज्रपात और गर्जन के अलावे 40 से 50 किमी की स्पीड से हवा चलेगी। ऐसी स्थिति अगले 10 मई तक रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.