DMK- चुनाव जीतने पर महिला ने निभाया वादा, जीभ काटकर मंदिर के देवता को अर्पित किया

तमिलनाडु में चुनाव नतीजे आने के बाद एक महिला ने अपना वादा निभाने के लिए अपनी जीभ काट दी।  चुनाव में द्रमुक की जीत को लेकर महिला ने  ऐसा किया। महिला ने अपना वादा पूरा करने के लिये मंदिर के देवता को अपनी जीभ अर्पित कर दी।

महिला की पहचान 32 साल की वनिथा के तौर पर हुई है.। DMK के जनादेश को जीतने के बाद, वनिता सुबह मुथलम्मन मंदिर पहुंची, अपनी जीभ काटकर मंदिर के देवता को अर्पित करने की प्रयास की। लेकिन पूजा स्थलों में कोरोना से संबंधित प्रतिबंधों के वजह से, वनिता ने मंदिर के द्वार पर कटी हुई जीभ छोड़ दी और फिर वनिथा का बहुत सारा खून बहने की वजह से बेहोश हो गई।  कुछ लोगों ने वनिथा को इस हाल में देखा तो तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहीं, तमिलनाडु में राजनेताओं के अनेक समर्थक दीवानगी की हद तक उन्हें पसंद करते हैं। जीत पर समर्थकों की ओर से मुंडन कराए जाना आम बात है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.