After Header-1

रेमडेसिविर इंजेक्शन समेत सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हो: इंदिरा

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष ने की सीएम से बात

हल्द्वानी :  कोरोना संक्रमण के बढ़ ते प्रकोप और आमजन को हो रही परेशनियों को
देखते हुए नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से दूरभाष पर
वार्ता की।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के उपचार में लाभकारी रेमडेसिविर इंजेक्शन की
कुमाऊं  सहित पूरे उत्तराखंड में भारी कमी है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं  का बेस
है और सुशीला तिवारी हॉस्पिटल कुमाऊं  का डेडिकेटेड कोविड के यर हॉस्पिटल है।
जिस कारण कोरोना मरीजों का लोड सुशीला तिवारी समेत हल्द्वानी के और हॉस्पिटल में
भी कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और उपचार के लिए
आवश्यक रेमडेसिविर इंजेक्शन और जरूरी दवाओ की कमी हो रही है। अविलंब
इंजेक्शन सहित सभी आवश्यक दवाओं को उपलब्ध करवाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा
कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी चिकित्सालयों मे अधिक से अधिक
वेंटिलेटर और आईसीयू बेड बढ़ा ने सहित ऑक्सीजन की पूर्ण व्यवस्था कर आमजन
को सुविधा मुहैया करवानी चाहिये। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष को आश्वस्त किया कि
रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को शीघ्र दूर कर बाकी सभी विषयों पर गंभीरता से कार्य
करेंगे।
300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.