After Header-1

पंचायतें सेनेटाइजेशन का काम तत्काल शुरू करें : हरिचंद्र सेमवाल

देहरादून। पंचायतीराज विभाग के सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने उत्तराखंड की सभी जिला पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने ग्रामीण क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन और सफ़ाई का काम तुरंत शुरू कर दें। उन्होंने जारी आदेश में कहा कि सेनेटाइजेशन और साफ सफाई का काम निकटवर्ती बाजारों, विद्यालयों, सामुदायिक भवनों और भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में सबसे पहले शुरू किया जाए।

सेमवाल ने कहा कि ऐसा करने से कोरोना महामारी के तेजी के साथ बढ़ रहे संक्रमण को रोकना आसान हो जाएगा। सेमवाल ने कहा कि पंचायतों ने स्वच्छता अभियान में भी महत्वपूर्ण काम किया है। मौजूदा हालात में भी पंचायतों की भूमिका काफी अहम हो गयी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पंचायतें अपना काम ईमानदारी से शुरू करेंगी और इसके परिणाम भी बेहतर होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना को रोकने का काम चुनौती पूर्ण है लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों के बूते इस काम को सहजता से किया जा सकता है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.