कोरोना की चपेट में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, खुद दी जानकारी

देहरादून: रज्य मे तेजी से कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आब कोरोना से राज्यसभा सांसद  अनिल बलूनी भी  संक्रमण हो चुके है। राज्यसभा सांसद  अनिल बलूनी  ने खुद अपने ट्वीटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी  है। राज्यसभा सांसद ने  लिखा कि ‘आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ  कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें। जो भी लोग हमारे संपरक में आये है वो आपना जांच करा ले।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के अब तक 1 लाख 10 हजार 146 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 98492 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 1767 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम होने से सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 7846 सक्रिय मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

उत्तराखंड सचिवालय में चार नौकरशाह कोरोना संक्रमण की जद में आ गए हैं। इनमें एक अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और एक अपर सचिव शामिल हैं। बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंतित उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सचिवालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने और कर्मचारियों की उपस्थिति 50 प्रतिशत करने की मांग की है।

 

Leave a Reply