After Header-1

15 मई को खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट

300×250 ADS-1

उत्तरकाशी। गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने नवरात्रि के अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त की घोषणा कर दी है। गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई शनिवार को मिथुन लग्न में सुबह 7 बजकर 3१ मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि 18 अप्रैल को घोषित की जाएगी।

300×600 ADS-2

चैत्र नवरात्र के पहले दिन गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों की बैठक में तय किया गया कि 14 मई को शुक्ल पक्ष के कर्क लग्न में बैशाख द्वितीय को 1१ बजकर 45 मिनट पर मां गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। 15 मई को अक्षय तृतीया पर्व पर सुबह मिथुन लग्न की शुभ बेला पर 7 बजकर 31 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जायेंगे।

दूसरी ओर यमुनोत्री धाम के पुरोहित प्रदीप उनियाल ने कहा कि यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन की तिथि 18 अप्रैल को यमुना जन्मोत्सव पर खरसाली में की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.