महाराष्ट्र में कोरोना के 51751 नये मामले, सक्रिय मामलों में गिरावट

मुंबई : देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 51 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जबकि 52 हजार से अधिक स्वस्थ हुए। राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है।

इस दौरान सक्रिय मामलों में 841 की और कमी होने से इनकी संख्या सोमवार को घट कर 5,64,746 तक पहुंच गयी लेकिन यह संख्या भी पूरे देश में सर्वाधिक है।

राज्य में इस दौरान संक्रमण के सर्वाधिक (पूरे देश में) 51,751 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 34,58,996 पहुंच गयी है। इससे पहले रविवार को 63,294 मामले तथा शनिवार को 55,411 नये मामले सामने आये थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इसी अवधि में 52,312 मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 28,34,473 हो गयी है तथा सबसे अधिक 258 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 58,245 तक पहुंच गया। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आंशिक वृद्धि के साथ 81.94 फीसदी पर पहुंच गयी जबकि मृत्यु दर 1.68 प्रतिशत है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र देश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद कुल मामलों, सक्रिय मामलों, कुल स्वस्थ होने वालों और इस वायरस से होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है।

Leave a Reply