covid-19 राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि

राजधानी दिल्ली में  सक्रिय मामले 16 और घटकर अब 1,096 पहुंच गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में यह गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से  जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 125 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,36,160 तक पहुंच गयी है जबकि 138 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,24,182 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज 98.11 फीसदी पर स्थिर रही। इस दौरान तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 10,882 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.71 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 55,390 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 1.12 करोड़ के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 5,89,502 है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.