माकपा औऱ आरएसपी के दर्जनों नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

कोलकाता। बंगाल में मंगलवार को तीसरे चरण के 31 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शाम 6.30 बजे संपन्न हो गया। बावजूद इसके कई जगहों पर मतदाताओं की लंबी करात दिखी। इसी बीच माकपा और आरएसपी के दर्जनों नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इसमें अशोकनगर नगरपालिका के 10 साल तक विपक्षी नेता रहे माकपा के चित्तरंजन विश्वास इस दिन हेस्टिंग्स स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय पहुंच कर पार्टी में शामिल हुई। पूर्व रेल मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी और भाजपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने चित्तरंजन को पार्टी का झंडा थमाया। दूसरी ओर कमरहट्टी विधानसभा केंद्र में भी आरएसपी से सचिव सुमंत पाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

Leave a Reply