After Header-1

 बंगाल में शाम पांच बजे तक 77.68 फीसदी मतदान

  • 205 उम्मीदवारों का किस्मत ईवीएम में बंद – शाम 6.30 बजे के बाद भी कई मतदान केंद्रों में दिखी मतदाताओं की भीड़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मंगलवार को तीन जिलों के 31 विधानसभा (विस) सीटों के लिए चल रहे तीसरे चरण का मतदान शाम 6.30 बजे समाप्त हो गया। इसके साथ ही उक्त विस सीटों पर चुनाव लड़ रहे 205 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। हालांकि कैनिंग पूर्व विधानसभा समेत कई विधानसभा केंद्रों के बूथों पर निर्धारित समय के बाद भी मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। दूसरे चरण की तरह ही तीसरे चरण में भी बंपर मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयोग की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि छिटपुट हिंसा के बीच शाम पांच बजे तक तीनों जिलों में 77.68 फीसदी मतदान हो चुका है। अगर जिलावार आंकड़ों पर गौर करें, तो दक्षिण 24 परगना पार्ट-2 की 16 विधानसभा सीटों पर 76.68 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, हावड़ा में 77.93 फीसदी और हुगली में सबसे ज्यादा 79.36 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि विभिन्न जगहों पर मतदान जारी था और आंकड़ा 85 से 90 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.