नंदीग्राम में मतदान के दौरान हिंसा होने पर चुनाव आयोग ने प्रशासन से रिपोर्ट मांगी

कोलकाता। केंद्रीय बलों की 22 कंपनी, धारा-144 और हेलीकॉप्टर-ड्रोन से निगरानी के बावजूद गुरुवार को बंगाल में दूसरे चरण के सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम के बोयाल इलाके में हुई हिंसा की एक घटना के सिलसिले में चुनाव आयोग ने प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने बोयल इलाके में एक मतदान केंद्र के बाहर हुई हिंसा के साथ ही दिन में केसपुर इलाके में कथित तृणमूल के एक कार्यकर्ता की चाकू मार कर हत्या करने के सिलसिले में भी प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।मालूम हो कि मुख्यमंत्री व तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने मतदान प्रक्रिया का मुआयना के लिए वहां का दौरा किया था। इस सीट पर खुद चुनाव लड़ रही ममता बनर्जी के विपरीत उनके पूर्व सहयोगी एवं भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी खड़े हैं। ममता के बोयल पहुंचते ही भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों पार्टियों के समर्थकों ने हिंसा की। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस नेता बूथ नंबर सात में पुनर्मतदान कराने की मांग कर रहे थे। जबकि केंद्रीय बलों ने इलाके में कानून व्यवस्था एवं शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.