बीजेपी नेता के घर पर आतंकवादियों ने किया हमला

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर आतंकवादियों ने हमला किया। आतंकियों की फायरिंग में अनवर खान बच गए क्योंकि वो उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। जबकि उनका गार्ड घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आतंकवादी हमले में घायल हुए गार्ड की मौत हो गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले आतंकियों ने बीते दिनों जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में नगर पालिका कार्यालय पर गोलीबारी की थी। आतंकवादियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाई थी। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.