नंदीग्राम में मतदान में धांधली के ममता की शिकायत पर पुलिस ने दी रिपोर्ट

कोलकाता। दूसरे चरण के मतदान के दौरान राज्य के सबसे हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर मतदान में धांधली संबंधी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की शिकायत पर आखिरकार प्रशासन अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग के पास जमा करा दी है। जिला पुलिस की ओर से जांच संबंधी प्रारंभिक रिपोर्ट चुनाव आयोग के पास जमा कराई गई है। हालांकि इसमें क्या कुछ दर्ज किया गया है इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन सूत्रों ने बताया है कि 80 फीसदी फर्जी वोटिंग संबंधी ममता के आरोपों के कोई भी साक्ष्य प्रशासन को नहीं मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि मतदान के दौरान मुख्यमंत्री एक मतदान केंद्र में दो घंटे तक जाकर बैठी रही थीं और आरोप लगाया था कि अमित शाह के इशारे पर सेंट्रल फोर्स के जवान लोगों को डरा धमका रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.