थलाइवी का ट्रेलर रिलीज,अममा के किरदार को पर्दे पर जीवंत किया कंगना ने

बॉलीवुड जानीमानी अभीनेत्री कंगना रनौत का आज बर्थडे है। कंगना ने आपने फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। कंगना कि फिल्म मोस्ट अवेटेड ‘थलाइवी’ का ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। कंगना को भारत सरकार ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड के रूप में शानदार गिफ्ट दिया। कंगना को फिल्म ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर देखकर लोग कहने लगे हैं कि अब कंगना का एक और नेशनल अवॉर्ड पक्का हो गया है। फिल्म में एक्ट्रेस ने जयललिता के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया है। जयललिता के जीवन पर आधारित इस बायोपिक फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में हैं। फिल्म में जयललिता का किरदार निभा रही हैं अपने पावरफुल परफॉर्मेंस से कंगना ने साबित कर दिया कि इस रोल के लिए उनसे ज्यादा उपयुक्त कोई अन्य कलाकार नहीं हो सकता था। उनका चेहरा-मोहरा और चाल-ढाल बिल्कुल वैसा ही दिख रहा है, जैसा कि ‘अम्मा’ का था। 3 मिनट 23 सेकंड के फिल्म ‘थलाइवी’ के ट्रेलर में जयाललिता की जिंदगी के कई शेड्स दिखाए गए हैं।उनके एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनने का सफर सिलसिलेवार दिखाया गया है।आज तूने जिस तरह भरी सभा में मेरा अपमान किया है वैसा ही चीरहरण कौरवों ने द्रौपदी का किया था, वो सत्ता की लड़ाई भी वो जीती थी, ये लड़ाई भी मैं जीतूंगी। क्योंकि महाभारत की लड़ाई का दूसरा नाम है जया’ फिल्म ‘थलाइवी’ के ट्रेलर में दिखाया गया ये डायलॉग सबसे ज्यादा फेमस हो रहा है।साल 1989 में तमिलनाडु विधानसभा के अंदर जयललिता के साथ बदतमीजी की गई थी। उनकी साड़ी तक फाड़ डाली गई थी. इस सीन को ट्रेलर में दिखाया गया है, जो सबके जहन में उतर गया है। लोग बहुत तारीफ कर रहे हैं ।लोगों को इस बात की भी उत्सुकता है कि आखिर जया के साथ ऐसा क्यों हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.