सांसद रामस्वरूप शर्मा को दी गई राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

Ramswaroop Sharma, MP from Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश से सांसद रामस्वरूप शर्मा की मच्छयाल स्थित शमशान घाट में आज राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कर दी गई। उनके बड़े बेटे शांति स्वरूप ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शर्मा के पैतृक गांव जलपेहर जाकर परिवार के सदस्यों के साथ अपनी गहरी समवेदना व्यक्त की और दिवंगत सांसद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। शमशानघाट पर उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अंतिम यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, राज्य के कैबिनेट मंत्री महेंद्र  ठाकुर, सरवीन चैधरी, , सांसद एवं भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सांसद किशन कपूर, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, जवाहर ठाकुर और प्रकाश राणा, अन्य गणमान्य और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। व्यापार मंडल ने शोक जताया और पूरा बाजार बंद रहेगा। अपराहन तीन बजे से मंडी बाजार भी बंद रहा।उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा का शव गत बुधवार को उनके दिल्ली के नार्थ एवेन्यू स्थित सरकारी फ्लैट में फंदे से लटका मिला था। दो बार के सांसद रहे श्री शर्मा एक साधारण परिवार से निकलकर संसद तक पहुंचे थे।

Leave a Reply