After Header-1

मुठभेड़ में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष कमांडर 

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के तलाश के दौरान हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष कमांडर मारा गया। इससे पहले रविवार को भी शोपियां में सुरक्षा बलों के कासो के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। तलाश एवं घेराबंदी अभियान शनिवार रात को शुरू की गई थी। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने शोपियां में मुठभेड़ के दौरान जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर सज्जाद अफगानी के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है। शोपियां में अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर शनिवार रात से ही मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। इस बीच शनिवार रात मुठभेड़ स्थल के पास हुई झड़प में तीन युवक और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गये। रविवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल के पास पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पैलेट, आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.