After Header-1

कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है:शाह

  • असम में चुनावी जनसभा को संबोधित किया शाह ने

अमित शाह ने  कांग्रेस  पर उन राजनीतिक दलों के साथ गठजोड़ करने के लिए तीखे हमले किए, जो  देश को बांटना चाहते हैं। शाह ने कहा कि भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती है। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने 15 साल तक राज्य में शासन करने और राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रधानमंत्री होने के बावजूद पड़ोसी देशों से अवैध घुसपैठ के मुद्दे को हल करने के लिए कुछ नहीं किया। शाह परोक्ष तौर पर मनमोहन सिंह की ओर इशारा कर रहे थे, जिन्होंने राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व किया। शाह ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसने असम में बदरुद्दीन अजमल की एआईयूडीएफ, केरल में मुस्लिम लीग और पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन किया है। असम अजमल के हाथों में सुरक्षित नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा, असम के लोग तय कर सकते हैं कि उनके कल्याण के बारे में कौन ज्यादा चिंतित है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बदरुद्दीन अजमल। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षों के दौरान घुसपैठियों को सफलतापूर्वक बाहर किया, जिन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में जमीन पर कब्जा कर लिया था और धार्मिक निकायों के स्वामित्व वाले भूखंडों पर कब्जा कर लिया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.