पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बच्चों के साथ फूलदेई त्यौहार मनाया

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्रीT rivendra Singh Rawat त्रिवेंद्र सिंह रावत  ने  उत्तराखण्ड का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई त्यौहार बच्चों के साथ मनाया। प्रकृति के इस त्यौहार की बच्चों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण, हमारी संस्कृति में है। पूर्व मुख्यमंत्री  ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परम्पराओं से लगाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है। प्रकृति के इस त्यौहार को संजोए रखने के लिये सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। फूलदेई का त्यौहार सुख शांति की कामना का प्रतीक है। उन्होंने सभी को फूलदेई त्यौहार की शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.