After Header-1

तीरथ बने उत्तराखंड के 9 वें मुख्यमंत्री

देहरादून। तीरथ सिंह रावत को आज राज्यपाल ने राजभवन में शाम 4 बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर त्रिवेंद्र सिंह रावत, डा रमेश पोखरियाल निशंक सहित भाजपा के विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। तीरथ के साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली है। माना जा रहा है कि जल्द ही तीरथ ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। तीरथ सिंह रावत के उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘वे अपने साथ विशाल प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव लेकर आए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.