कश्मीर की वादियो में वेकेशन एंजॉय कर रहीं उर्वशी

 

बॉलीवुड मैं अपनी अलग पहचान बना चुके और हर वक्त  सोशल साइट  पर  एक्टिव  रहने वाली  फिल्म  अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों कश्मीर की खूबसूरत वादियों में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उर्वशी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। उर्वशी ने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस ग्रीन जैकेट और ब्लैक जींस में नजर आ रही है। साथ में उर्वशी ने ब्लैक कलर के शूज पहने हुए हैं। उर्वशी इस लुक में स्की करती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, क्या बेहतरीन तरीका है अपना बर्थडे मंथ की शुरूआत का। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों पहले  उर्वशी की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी.

आपको बताते चलें कि उर्वशी की फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में नजर आने वाली है। यह फिल्म साहित्यकार शेक्सपियर के नाटक ‘द मर्चेंट आॅफ वेनिस’ पर बेस्ड है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.