फिर मिला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी भरा ई-मेल

रांची: एक बार फिर से झारखंड के Chief Minister Hemant Soren मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली है। बीते चार जनवरी को राजधानी के किशोरगंज चौक पर मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के बाद दूसरे दिन पांच जनवरी को उन्हें एक बेनामी ई-मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गयी है।इस मामले में मुख्यमंत्री आवास में तैनात विशेष शाखा के दारोगा मोहम्मद तंजील खान के बयान पर रांची के साइबर थाना में प्राथमिकी (केस नंबर 02/2021) दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार धमकी भरा ई-मेल मुख्यमंत्री के अलावा उनके सचिव को भी भेजा गया है। ई-मेल भेजने वाले का नाम व पता इस ई-मेल में नहीं है। इस ई-मेल में डीजीपी एमवी राव को भी धमकी दी गई है। केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी साइबर क्राइम थाना रांची के इंस्पेक्टर सतीश गोराई को दी गई है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गत वर्ष जुलाई महीने में भी ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। अपराधियों ने आठ व 17 जुलाई , 2020 को ई-मेल भेजकर धमकी दी थी। इस मामले में रांची के साइबर थाने में पहले भी दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। दोनों ई-मेल भेजने में जर्मनी व स्विटजरलैंड के अलग-अलग सर्वर का प्रयोग किया गया था।

Leave a Reply