After Header-1

राज कपूर के पुत्र राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राज कपूर के छोटे पुत्र राजीव कपूर का  निधन हो गया। वह 58 वर्ष के थे। ऋ षि कपूर और रणधीर कपूर के छोटे भाई अभिनेता राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रणधीर कपूर ने कहा कि मैंने अपने छोटे भाई राजीव को खो दिया है। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे नहीं बच सके। राजीव कपूर ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से की थी, हालांकि इस फिल्म से उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिली। वर्ष 1985 में प्रदर्शित फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में राजीव कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आए। इस फिल्म में उनके साथ मंदाकिनी मुख्य किरदार में थीं। हालांकि, इस फिल्म से मंदाकिनी को अधिक पहचान मिली। फिल्म राम तेरी गंगा मैली के बाद राजीव कपूर ने ‘नाग नागिन’, लावा, जबरदस्त, लवर ब्वॉय, जलजला और ‘अंगारे’ जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन ये फिल्में कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। राजीव कपूर ने ‘हिना’ और ‘आ अब लौट चलें’ जैसी फिल्मों का निर्माण किया। इसके साथ ही राजीव कपूर ने फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का निर्देशन भी किया है। राजीव कपूर के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर फैल गयी है। फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने राजीव कपूर के निधन पर संवेदना व्यक्त की हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.