After Header-1

शाहनवाज को उद्योग, मदन सहनी को मिला समाज कल्याण मंत्रालय 

बिहार में  मंत्रिमंडल विस्तार के बाद  मंत्रियों के मंत्रालयों का भी बंटवारा कर दिया गया है। शाहनवाज हुसैन को उद्योग मंत्री बनाया गया है। श्रवण कुमार ग्रामीण विकास मंत्री बने हैं, मदन सहनी को समाज कल्याण मंत्रालय दिया गया है। प्रमोद कुमार को गन्ना उद्योग और विधि मंत्रालय दिया गया है। संजय कुमार झा को जल संसाधन मंत्रालय के साथ-साथ सूचना एवं जनसंपर्क मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सम्राट चौधरी को पंचायती राज, नीरज कुमार सिंह को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सुभाष सिंह को सहकारिता मंत्री, नितिन नवीन को पथ निर्माण, सुमित कुमार सिंह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सुनील कुमार को मद्य निषेध- उत्पाद एवं निबंधन, नारायण प्रसाद को पर्यटन, जयंत राज को ग्रामीण कार्य, आलोक रंजन को कला, संस्कृति एवं युवा मंत्रालय, मोहम्मद जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। जनक राम के पास खान एवं भूतत्व मंत्रालय है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.