After Header-1

glacier Updates: अबतक 26 शव बरामद, बचाव कार्य लगातार जारी 

Uttarakhand उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही में अबतक 26 शव बरामद हुए हैं। करीब 197 लोग अभी भी लापता हैं।  दूसरे टनल में अब भी करीब 30 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। सुरंगों के पास से मलबा हटाया जा रहा है।

 तबाही की  दास्तां,  मोबाइल ने बचाई  जान

 ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ के दौरान तपोवन में एक भूमिगत सुरंग में फंसे लोगों ने बताया कि उन्होंने जीवित बचने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन इसी दौरान उनमें से एक व्यक्ति ने देखा कि उसका मोबाइल फोन काम कर रहा है। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से संपर्क कर मदद मांगी, जिन्होंने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में बचाए गए तपोवन बिजली परियोजना में कार्यरत लाल बहादुर ने कहा कि हमने लोगों की आवाजें सुनीं जो चिल्लाकर हमे सुरंग से बाहर आने के लिये कह रहे थे, लेकिन इससे पहले कि हम कुछ कर पाते पानी और कीचड़ की जोरदार लहर अचानक हम पर टूट पड़ी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.