श्रीकाकुलम : Allegations of TDP MLA threatening Aachannaidu to a sarpanch candidate of YSR Congress Partyतेदेपा विधायक के अच्चननायडु को वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एक सरपंच उम्मीदवार को धमकाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निम्मडा के वाईएसआरसीपी के सरपंच उम्मीदवार के अप्पन्ना को धमकी देने के मामले में श्री अच्चननायडु समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तेदेपा नेता को थाना लाया गया और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका मेडिकल परीक्षण के बाद कोटाबोम्मली की अदालत में पेश किया गया। इस बीच श्री अच्चननायडु की गिरफ्तार के बाद निम्मडा गांव में तनाव का माहौल बन गया और काफी संख्या में तेदेपा कार्यकर्ताओं ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस के वाहन को रोकने का प्रयास किया। श्री अच्चनायडु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सुबह उनके घर में घुसकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और थाना ले जाकर वहां नोटिस दिया।