तिरंगे का अपमान कराने वालों के साथ बिहार नहीं : सुशील

पटना :  Sushil Kumar Modi on the human chain of opposition parties of Bihar against agricultural lawsकृषि कानूनों के विरोध में बिहार के विपक्षी दलों की  मानव श्रृंखला पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रदेश तिरंगे का अपमान करने वालों के साथ नहीं है इसलिए यह श्रृंखला पूरी तरह से फ्लॉप होगी। श्री मोदी ने  ट्वीट किया कि नये कृषि कानून के विरुद्ध किसानों को गुमराह कर जिन लोगों ने दिल्ली को दो महीने तक घेरे रखा, करोडों लोगों को आर्थिक चोट पहुंचाई और गणतंत्र दिवस पर तोडफोड करते हुए तिरंगे का अपमान किया, उन्हें अब देश के गुस्से का शिकार होना पड रहा है। श्री मोदी ने कहा कि भारत-विरोधी एजेंडा चलाने वाले बिचौलियों- खालिस्तानियों का साथ देकर कांग्रेस, राजद और वामदल पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार में गणतंत्र के शत्रुओं का दुस्साहस बढ़ाने के लिए जो मानव श्रृंखला बनाने वाले हैं, उसकी कड़यिां बनने से पहले बिखर जाएंगी।

Leave a Reply