अनुसूचित जाति समाज को तोड़ने का कर रही राष्ट्र विरोधी शक्तियां : रघुवर

रांची :BJP national vice president Raghuvar Das भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्र विरोधी शक्तियां अनुसूचित जाति समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही है और इसके लिए हम सभी को सचेत रहने की जरूरत है। श्री दास ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले छह वर्षों में केंद्र सरकार उपेक्षित, वंचित, गरीब, किसान, पिछड़ों के विकास के लिए सबसे अधिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पांच वर्ष के कार्यकाल में उनकी सरकार ने भी अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किए थे। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्र विरोधी शक्तियां अनुसूचित जाति समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही है। इसके लिए हम सभी को सचेत रहने की जरूरत है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के प्रति समाज के लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की है। साथ ही वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.