ट्रैक्टर रैली में गोली चलाकर माहौल खराब करने की रच रहा था साजिश, शूटर गिरफ्तार

  • चार किसान नेताओं को गोली मारने का आदेश 

नयी दिल्ली:Farmer leaders on Indus border सिंधु बॉर्डर पर किसान नेताओं ने दावा किया है कि उन्होंने एक संदिग्ध शूटर को पकड़ा है। कथित शूटर के चेहरे पर नकाब लगाकर किसानों द्वारा मीडिया के सामने लाया गया है। कथित शूटर ने दावा किया है कि ये 26 जनवरी को वो किसान ट्रैक्टर रैली में गोली चलाकर माहौल खराब करने की साजिश रच रहा था और चार किसान नेताओं को गोली मारने वाला था। शूटर ने इसके अलावा दिल्ली पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शूटर ने दावा किया है कि 26 जनवरी को कुछ गलत होने पर मंच पर बैठे चार किसान नेताओं को गोली मारने के उसे आदेश दिए गए हैं। न्यूज एजेंसी द्वारा इसका वीडियो भी जारी किया गया है। पकड़े गए संदिग्ध ने दावा किया है कि वो आने वाली 26 तारीख को किसान ट्रैक्टर रैली में गोली चलाकर माहौल खराब करना चाहता था। साथ ही संदिग्ध ने दावा किया है कि वो 23 से 26 जनवरी के बीच चार किसानों को गोली मारी जानी थी। उसने ये भी दावा किया है कि वो महिलाओं का काम भी लोगों को भड़काना था। संदिग्ध ने कबूल किया है कि उसने जाट आंदोलन में भी माहौल खराब करने का काम किया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.