हेमंत कार्यकाल में महिलाओं की इज्जत खतरे में : भाजपा

रांची:BJP state president cum Rajya Sabha MP Deepak Prakash भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने प्रदेश में उत्पन्न विधि व्यवस्था की समस्याओं को लेकर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर संवैधानिक ढांचे को खत्म करने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। श्री प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार में किसी भी सांसद विधायक की बात नहीं सुनी जा रही है। सत्ताधारी दलों के सांसदों और विधायकों का भी यही हाल है, वह असहाय हो चुके हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से पस्त हो चुकी है। स्थिति भयावह है, भय के वातावरण में राज्य की सवा तीन करोड़ जनता जीने को विवश है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि करीब एक साल के हेमंत सरकार के अल्प कार्यकाल में प्रदेश में नक्सली खुलेआम तांडव मचा रहे हैं। पूरी तरह से जंगल राज स्थापित हो चुका है। बावजूद हेमंत सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय बिचौलिया प्रधान राज्य बन चुके झारखंड में पैसे लेकर ट्रांसफर  का उद्योग चला रही है। उन्होंने कहा है कि पैसे के लिए विधवा विलाप करने वाली हेमंत सरकार ट्रांसफर-पोंस्टिग का इतिहास रचने पर तुली है।

Leave a Reply