राम मंदिर में रावण की प्रतिमा लगाने की मांग

मथुरा : लंकेश भक्त मंडल संस्थाने Prime ministerप्रधानमंत्री को पत्र लिख अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर में दशानन की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष की  हुई बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि इसी प्रकार का एक पत्र श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष को भी लिखा गया है।  लंकेश भक्त मंडल की ओर से भव्य प्रतिमा लगाए जाने के लिए भी अलग से दान दिया जाएगा। सारस्वत ने बताया कि लंका पर विजय प्राप्त करने से पूर्व भगवान श्री राम ने सेतुबंध रामेश्वरम के निर्माण के पूर्व महाराज दशानन से भगवान महादेव की पूजा कराई थी। उस समय भगवान श्री राम की ओर से जामवंत लंका गए थे उन्होंने श्रीराम की ओर से लंकेश को आचार्य बनाने का निमंत्रण दिया था ,जिसे लंकेश ने स्वीकार कर लिया था और रावण ने मां जानकी को साथ लाकर श्रीराम से पूजा ही नही कराई थी बल्कि भगवान श्रीराम को लंका पर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया था। उनका कहना था कि जिस समय दशानन युद्ध भूमि में अपना शरीर त्याग कर विष्णु लोक को जा रहे थे।उस समय भगवान श्री राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण को राजनीति की शिक्षा ग्रहण करने के लिए उनके पास भेजा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.