After Header-1

डॉ रमेश पोखरियाल निशंक साहित्य गौरव से सम्मानित

देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को उनके उत्कृष्ट लेखन और साहित्य के लिये हिन्दी राइटर्स गिल्ड कनाडा द्वारा साहित्य गौरव से सम्मानित किया गया। वर्चुअल माध्यम से भारत एवं विश्व के 52 से अधिक देशों के प्रसिद्ध साहित्यकारों और हिन्दी प्रेमियों तथा शिक्षाविदों की उपस्थिति में उत्तराखण्ड के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य उन्हें राजभवन में यह सम्मान प्रदान किया। इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने के बाद शिक्षा ने हिंदी राईटर्स गिल्ड कनाडा और कनाडा में रह रहे भारतवंशियों और वहां कार्यरत भारतीय भाषा संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन भारतवंशियों को समर्पित है जो विदेश में रहकर भी भाषा और संस्कृति के लिए समर्पित हैं और अत्यंत समर्पण से विदेश में रहकर भी भारतीय भाषाओं और संस्कृति का परचम फहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार भारत के उन करोड़ों व्यक्तियों जैसे कि मजदूर, किसान, शिक्षक एवं कामगार को भी समर्पित है जो तमाम कष्टों कठिनाईयों और चुनौतियों के बीच भी नए भारत के निर्माण में लगे हुए हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.