लोकसभा अध्यक्ष ने की  त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती

ऋषिकेश :उत्तराखंड के एक दिवसीय प्रवास पर गए loksabha अध्यक्ष om बिरला ने  ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की आरती की और देश में सुख और शांति तथा देशवासियों की समृद्धि की कामना की। लोकसभा की ओर से देहरादून में आयोजित पंचायती राज के सशक्तिकरण संबंधी कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष हेलीकॉप्टर से हरिद्वार पहुंचे। वहां उन्होंने हरिहर आश्रम पहुंचकर स्वामी अवधेशानन्द महाराज से भेंट की। इसके बाद वे सड़क मार्ग से ऋषिकेश स्थित त्रिवेणी घाट पहुंचे, जहां उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई सहित बड़ी संख्या में लोगों ने लोकसभा अध्यक्ष का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री बिरला ने वहां अलौकिक एवं भव्य माहौल में मां गंगा की उपासना कर पवित्र जल से आचमन किया। इसके बाद उन्होंने आरती में भाग लेकर देश की उन्नति, आम जनता की प्रगति, शांति व भाईचारे में बढ़ोतरी तथा कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.