After Header-1

कोरोना से लड़ने के लिए शाह ने दिए निर्देश

नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हुए तो गृहमंत्री अमित शाह  फिर से एक्शन मोड में आ गए हैं।  कोविड-19 के बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य सुविधाओं समीक्षा करने के लिए गृहमंत्रालय में बुलाई एक उच्च स्तरीय बैठक में 12 बड़े निर्देश जारी किए हैं।फिर से दिल्ली में कोरोना का खतरा बड़ा रूप लेने लगा तो उन्होंने फिर से मोर्चा संभाल लिया है। गृहमंत्रालय में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मौजूदगी में हुई इस बैठक में दिल्ली में आरटीपीसीआर की जांच को दोगुना करने का निर्णय हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.