After Header-1

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

महाराष्ट्र :  मुंबई में बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कंगना रनौत पर कथित तौर पर अपने ट्वीट और इंटरव्यू के जरिए सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने कंगना पर अपने ट्वीट्स और इंटरव्यू के माध्यम से हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच सामाजिक दूरी बनाने का आरोप लगाया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद नाम के याचिकाकर्ताओं ने अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उनपर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो याचिका में आरोप लगाया गया है कि कंगना अपने ट्वीट और टीवी चैनलों पर इंटरव्यू के जरिए हिन्दू और मुस्लिम कलाकारों के बीच खाई पैदा कर रही हैं। कोर्ट के इस आदेश और एफआईर दर्ज होने के बाद कंगना की मुसीबत और बढ़ सकती है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.