Air India पर साइबर अटैक, 45 लाख यात्रियों की जानकारी लीक

नयी दिल्ली। Air India पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ जिसमें एअर इंडिया के 45 लाख यूजर्स का डेटा लीक हो गया।इस साइबर अटैक में पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड समेत कई तरह के डेटा में सेंध लगा दी गई। वैसे एयर इंडिया के मुताबिक साइबर हमले के बाद अब तक उनके कंप्यूटर सिस्टम में कोई और गड़बड़ी नहीं नजर आयी है।

साइबर अपराध का शिकार हो सकता है लोग

लेकिन इतना सारा आंकड़ा हैकरों के हाथ होने के बाद 45 लाख लोगों में से कोई भी और कभी भी साइबर अपराध का शिकार हो सकता है। इस बारे में अपने कई यात्रियों को एयर इंडिया की तरफ से सूचनाएं भी दी गयी हैं। इस किस्म की चोरी के बाद लोगों को क्या कुछ करना चाहिए, उसके बारे में भी जानकारी दी गयी है। सभी को अपने क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड तुरंत बदलने को कहा गया है। एयर इंडिया का सेवा प्रदाता जेनेवा की कंपनी सिटा है।

इस कंपनी ने गत 19 मार्च को अपने यहां साइबर हमला होने की जानकारी दी थी। लेकिन उस वक्त यह नहीं बताया गया था कि एयर इंडिया के 45 लाख यात्रियों के सारे विवरणो की चोरी हो गयी है। वैसे एयर इंडिया के तरफ से यह सफाई भी दी गयी है कि लोगों के क्रेडिट कार्ड का सीवीवी वह अपने यहां सुरक्षित नहीं रखती है। इसलिए पूर्व के आंकड़ों से हैकर सीधे किसी अपराध को अंजाम नहीं दे पायेंगे।

Leave a Reply