After Header-1

अब झारखंड में गिरा पुल, गार्डर टूटने से धराशाई हुआ निर्माणाधीन ब्रिज

रांची। बिहार में 11 दिन के अंदर पांच पुल गिरने के बाद अब झारखंड में भी एक निर्माणाधीन पुल धराशायी हो गया है। गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड में साढ़े पांच करोड़ की लागत से अरगा नदी पर बन रहे पुल का पिलर धंसने से उसका गार्डर टूट गया और पुल गिर गया।

बता दें, शनिवार शाम को हुई तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे कारीपहरी गांव में अरगा नदी पर निर्माणधीन पुल का पिलर धंस गया और गार्डर टूटने से पुल गिर गया। साथ ही एक दूसरा पुलर भी टेढ़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि तेज बारिश के दौरान रात करीब 8 बजे एक पिलर टेढ़ा हो गया और तेज आवाज के साथ गार्डर टूटने से पुल नदी में गिर गया। जानकारी के मुताबिक, ओम नमः शिवाय नाम की कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस पुल को बनाने का ठेका मिला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.