After Header-1

वैक्सीन खत्म : युवाओं का वैक्सीनेशन बंद-मुख्यमंत्री केजरीवाल

नयी दिल्ली:  केंद्र सरकार से वैक्सीन नहीं मिलने और  दी गई वैक्सीन खत्म होने के कारण दिल्ली सरकार को युवाओं का वैक्सीनेशन बंद करना पड़ रहा है।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वैक्सीन खत्म होने के कारण हमें वैक्सीनेशन सेंटर बन्द करने का बेहद दुख है। केंद्र से जैसे ही वैक्सीन मिलेगी, सेंटर चालू हो जाएंगे। दिल्ली में तीन महीने में सभी का वैक्सीनेशन करने के लिए हर महीने 80 लाख वैक्सीन की जरूरत है, लेकिन केंद्र ने दिल्ली का जून का कोटा घटाकर 8 लाख डोज कर दिया है।

लोगों का वैक्सीनेशन करने में 30 महीने लग जाएंगे

अगर दिल्ली को हर महीने 8 लाख वैक्सीन मिली तो, सभी वयस्क लोगों का वैक्सीनेशन करने में 30 महीने लग जाएंगे। तब तक कोरोना की न जाने कितनी लहरें आएंगी और न जाने कितने और लोगों की मौतें हो जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना की रफ्तार काफी कम हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में केवल 2200 कोरोना के केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर भी घटकर केवल 3.50 फीसद रह गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोरोना का खतरा टल गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम दिल्ली में कुल 50 लाख वैक्सीन की डोज लगा चुके हैं और दिल्ली के सभी वयस्कों को वैक्सीन लगाने के लिए हमें ढाई करोड़ और वैक्सीन की डोज चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.