Browsing Tag

SP

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: मोदी ने की योगी की सराहना, सपा पर निशाना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये अपनी पहली वर्चुअल रैली में सोमवार को मोदी ने विशेष तौर पर सपा को निशाने पर रखा वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि पांच साल पहले उत्तर प्रदेश की चर्चा दबंगों और दंगों के लिये होती थी। यहां दबंग और दंगा ही कानून थे।…
Read More...

चुनाव आयोग से सपा ने की ओपीनियन पोल बंद करने की मांग 

लखनऊ। चुनाव आयोग से सपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न समाचार चैनलों पर प्रसारित किये जा रहे ओपीनियन पोल के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि यीपू में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद इस तरह के ओपीनियन पोल का…
Read More...

यूपी विधानसभा चुनाव : सपा में गये दारा सिंह चौहान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल से बुधवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चौहान का सपा में स्वागत किया है। हालांकि दारा सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद स्पष्ट किया है कि फिलहाल उन्होंने किसी दल…
Read More...

योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया इस्तीफा, सपा में हुए शामिल

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मंत्री ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। अपने इस्तीफे के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। अखिलेश यादव के साथ उनकी एक तस्वीर भी सामने आ गई है।…
Read More...

उत्तर प्रदेश : सपा एमएलसी के घर आयकर का छापा

कन्नौज। उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले सपा के विधान परिषद सदस्य पुष्पराज जैन  के कन्नौज स्थित घर पर  आयकर विभाग की छापेमारी हुयी। सूत्रों के अनुसार पम्पी के कन्नौज स्थित घर पर सुबह सात बजे से आयकर विभाग से छापेमारी शुरु हुयी थी। समझा जाता है कि हाल ही में ‘समाजवादी परफ्यूम’ बनाने वाले इत्र कारोबारी…
Read More...

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की चाचा शिवपाल सिंह से मुलाकात

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव से लंबे इंतजार के बाद मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार अखिलेश शिवपाल के आवास पर मिलने के लिये पहुंचे। दोनों के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुयी। लगभग डेढ़ घंटे की मुलाकात के दौरान हुयी बातचीत का ब्यौरा दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल नहीं दिया गया…
Read More...

यूपी: भाजपा में शामिल हुए नरेन्द्र भाटी समेत सपा के चार कद्दावर नेता 

लखनऊ । यूपी  में भाजपा ने आज को मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी नरेन्द्र भाटी समेत सपा के चार विधान परिषद सदस्यों को शामिल कर लिया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा के नरेन्द्र सिंह भाटी,…
Read More...

उत्तराखंड में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

देहरादून।उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी  पर्वतीय प्रदेश की सभी 70 सीटों पर किस्मत आजमायेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने रूद्रपुर में  उत्तराखंड की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्पष्ट लक्ष्य है कि 2022 के…
Read More...

तालिबान का समर्थन करने पर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर केस दर्ज

नयी दिल्ली। यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क पर अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे की तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम से करने के लिए मामला दर्ज किया गया है। अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क एक…
Read More...