गंभीर बीमारी से पिड़ित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दी गई सहायता राशि

दुलमी(रामगढ़)।रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुलमी प्रखंड अंतर्गत ग्राम धुठूवा निवासी मेराज अंसारी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होने के कारण वे बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे थे। इस संबंध में उन्होंने विधायक ममता देवी को आवेदन देकर मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का आग्रह किया था। विधायक ममता देवी ने तत्काल इस विषय को गंभीरता से लेते हुए समुचित कार्रवाई की। इसी तत्परता के परिणामस्वरूप शुक्रवार को रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के अन्तर्गत मेराज अंसारी को ₹50,000/- का चेक सौंपा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.