Browsing Tag

भू धसाव

 जोशीमठ के परिवारों के लिए तीन कमरों का प्री फेब्रिकेटेड मकान बनाने जा रही है सरकार 

चमोली। उत्तराखंड में भू धसांव से प्रभावित जोशीमठ के परिवारों के लिए सरकार तीन कमरों का प्री फेब्रिकेटेड मकान बनाने जा रही है। ऐसे भवन प्रभावित परिवार अपनी भूमि पर भी बना सकते हैं और भूमि न होने पर सरकारी भूमि पर भी ऐसे मकान बनाये जा सकते हैं। राज्य के कैबिनेट मंत्री व चमोली के प्रभारी मंत्री डॉ.…
Read More...

जोशीमठ में दरारों वाले घरों की संख्या बढ़ कर 773 हो गयी

जोशीमठ।  भू धंसाव से संकट ग्रस्त जोशीमठ नगर में दरार पड़े घरों की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। मंगलवार तक दरार पड़े घरों भवनों की संख्या 723 हो गयी है। प्रशासन ने 86 भवनों को रहने के लिए असुरक्षित घोषित कर दिया है। इस बीच प्रशासन ने नगर के दो बड़े होटलों को जो भूधसाव के कारण असुरक्षित चिन्हित किया है।…
Read More...

भू धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में पसरी वीरानी

जोशीमठ। जोशीमठ भू धंसाव प्रभावित क्षेत्रों मे अजीब सी वीरानी छाई है। मकानों पर लाल निशान, पीड़ित परिवार घरों से सामान समेटते हुए चेहरों पर उदासी आंखों मे आशियाने को लेते हुए राहत शिविरों मे जा रहे हैं। संकट जीवन बचाने के साथ वर्षों से एकत्रित घर गृहस्थी के सामान को भी सुरक्षित रखने का है।…
Read More...

जोशीमठ : अलर्ट मोड़ पर एसडीआरएफ ,संभाला मोर्चा

देहरादून । जोशीमठ के भू धंसाव ग्रस्त क्षेत्र में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) टीमो ने अलर्ट मोड़ पर रहते हुए मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के दिशा निर्देशन में एसडीआरएफ की आठ टीमों को प्रथम चरण में जोशीमठ में तैनात किया गया है। एसडीआरएफ की यह टीमें अन्य इकाईयों…
Read More...

 मुख्य सचिव ने अधीनस्थों संग किया भू धंसाव क्षेत्र का मुआयना

देहरादून।  मुख्य सचिव डॉ.सुखवीर सिंह संधु ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार एवं सचिव, मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुंदरम के साथ जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम द्वारा भूधंसाव कारणों का पता लगाया जा रहा है और इसके कारणों का पता लगने…
Read More...

पीएम मोदी ने लिया जोशीमठ के हालात की जानकारी

देहरादून। जोशीमठ में भू धंसाव के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। यह जानकारी स्वयं धामी ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने फोन पर विस्तृत जानकारी ली और पूछा कि कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं, कितना नुकसान…
Read More...

संकट में उत्तराखंड

देहरादून। फिर एक बार पहाड़ आपदा का शिकार हो रहा है। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित जोशीमठ भू धंसाव के कारण मकानों में दरारें पड़ चुकी है। जोशीमठ के मुख्य पोस्ट ऑफिस को दरारों के चलते वहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। भू धंसाव के कारण जोशीमठ का हालात भयावह हैं।  एक्सपर्ट्स का मानना है कि जोशीमठ…
Read More...

भू धसाव ने बदल दी जोशीमठ की फिजा 

गोपेश्वर। हिमालय की गोद में खूबसूरती लिए हुए जोशीमठ नगरी की भू धसाव ने फिजा ही बदल दी है। इसके चलते हर एक के चेहरे पर अजीबोगरीब उदासी पसर गई है। आपदा का ग्रहण लगने से लोग अब अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए छटपटा रहे हैं। तीर्थयात्रियों और पर्यटक गतिविधियों का केंद्र होने के कारण जोशीमठ टूरिस्ट…
Read More...

हरीश रावत ने जोशीमठ भू धसाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार को त्वरित कारवाई की मांग

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज रात्रि कड़ाके की ठंड में गांधी पार्क में जोशीमठ के भू धसांव के लिए केंद्र व राज्य सरकार से त्वरित कारवाई की मांग व वहां की जनता के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने मौन उपवास /ध्यान लगाने के लिये बैठे । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जोशीमठ हमारी सभ्यता का…
Read More...

जोशीमठ में बढ़ रहा तबाही का मंजर, लोग होने लगे रतजगा

जोशीमठ।सीमांत नगर जोशीमठ में भू धसाव का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नगर के मनोहर बाग से लेकर मारवाड़ी तक व सुनील से सेमा-विष्णुप्रयाग तक हर तरफ तबाही का मंजर ही दिखाई दे रहा है। जोशीमठ नगर मे पहले छावनी बाजार-गांधीनगर, लोअर बाजार, रविग्राम के कोठलागढ़ व सुनील मे घर मकानों का दरकना शुरू हुआ…
Read More...