After Header-1
Browsing Tag

गणेश जोशी

पुरकुल में लगा सेवा शिविर, 28 शिकायतों पर हुई सुनवाई

देहरादून। जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देहरादून में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरकुल गांव से हुई। दीपक पुंडीर सामुदायिक केंद्र में आयोजित बहुउद्देशीय जन शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया। शिविर में 200 से अधिक…
Read More...

राजेंद्र नगर के पार्क को मिला नया रूप, 53.26 लाख से हुआ कायाकल्प

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजेंद्र नगर गली नंबर-4 स्थित नवनिर्मित पार्क का शनिवार को कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण किया। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से उद्यानीकरण योजना के तहत पार्क का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया गया…
Read More...

मनजीत रावत की जीत पर गणेश जोशी ने दी बधाई, सहकारिता को लेकर कही बड़ी बात

देहरादून। जिला सहकारी बैंक, देहरादून के अध्यक्ष पद पर मनजीत रावत के निर्वाचित होने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मंगलवार को देहरादून कचहरी पहुंचे और मनजीत रावत सहित जिला सहकारी बैंक के अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें जीत की…
Read More...

न्यू टिहरी में दिखी देशभक्ति की तस्वीरें, गणेश जोशी ने किया फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन

देहरादून/नई टिहरी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से न्यू टिहरी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित…
Read More...

उत्तराखंड में बनेगा सिल्क पार्क? कृषि मंत्री ने दिए फिजिबिलिटी स्टडी के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड में रेशम उद्योग को नई गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में रेशम विभाग की समीक्षा बैठक कर विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में रेशम निदेशक प्रदीप कुमार सहित विभाग…
Read More...

कानूनी शिकंजे और अंतर्कलह के बीच उलझा मंत्री का राजनीतिक भविष्य

उत्तराखंड की राजनीति में गर्माया गणेश जोशी की संपत्ति का मामला पारिवारिक उत्तराधिकार बचाने की कवायद और अपनों की ही घेराबंदी विजिलेंस कोर्ट के नोटिस ने कैबिनेट मंत्री की कानूनी और राजनीतिक मुश्किलें बढ़ा पार्टी के भीतर विरोधी धड़ा उन्हें दरकिनार करने के लिए विवादों को हवा दे रहा कृति सिंह…
Read More...

बरसात से पहले सड़कों पर बड़ा एक्शन! मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में नगर निगम, एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक परियोजना) और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति…
Read More...

कारगिल विजय दिवस से पहले एक्शन में मंत्री गणेश जोशी, तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश

कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के राज्य स्तरीय आयोजन को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को गांधी पार्क पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न…
Read More...

किशन नगर को मिली बड़ी सौगात, नए ट्यूबवेल से कैसे बदलेगी पेयजल व्यवस्था?

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को देहरादून के किशन नगर स्थित राजेंद्र नगर वार्ड में नवनिर्मित ट्यूबवेल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया…
Read More...

कृषि मंत्री गणेश जोशी का बड़ा निर्देश, कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत होगा फैसला?

उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय में राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान…
Read More...