रिलायंस की याचिका पर केंद्र और पंजाब सरकार को नोटिस

चंडीगढ़: केंद्र सरकार के कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन कानूनों के विरोध में रिलायंस जियो के टावर में तोड़फोड़ मामले पर पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नोटिस जारी करके आठ फरवरी तक केंद्र और पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। रिलायंस की तरफ से सोमवार को दायर याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने…
Read More...

सेंट्रल विस्टा परियोजना को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सेंट्रल विस्टा’ योजना को मंगलवार को हरी झंडी दे दी। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की खंडपीठ ने 2:1 से बहुमत का फैसला सुनाते हुए कहा कि परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय की ओर से दी गई हरी…
Read More...

हिमाचल में बर्ड फ्लू से दो हजार प्रवासी पक्षियों की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू के दस्तक देते ही कांगडा जिले के पौंग बांध के आसपास बर्ड फ्लू से प्रवासी पक्षियों की मौत का आंकड़ा दो हजार को पार कर गया है। भोपाल की पशु रोग संस्थान की रिपोर्ट में वायरस की पुष्टि होने के बाद वन्य प्राणी  खासा सतर्क हो गया है। इसको लेकर वन विभाग ने पड़ोसी पंजाब,…
Read More...

‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना‘ शुरू

हिसार:  रोजगार का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नया वर्ष नई आशा लेकर आया है। कर्मचारी भविष्य निधि कोष(ईपीएफओ) की ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना‘ के अंतर्गत कर्मचारी और संस्थाओं के बिना पी.एफ. जमा किये ही नए कर्मचारियों के खाते में वेतन का 24 प्रतिशत, उनके पी.एफ. और पेंशन खाते में जमा हो जाएगा। भविष्य…
Read More...

पीडित पक्ष को अनुग्रह राशि देने का अदालत का निर्देश

अगरतला : त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने चिकित्सीय लापरवाही के कारण एक वकील की मौत के मामले में राज्य सरकार को पीडित परिवार को 10 लाख रुपये देने का निर्देश दिया है। अदालत ने सोमवार को अपने अंतरिम आदेश के तहत सरकार को वकील की मां को यह राशि देने के निर्देश दिये दिये। मुख्य न्यायाधीश ए ए कुरैशी और…
Read More...

अस्पताल से गांगुली को बुधवार को मिलेगी छुट्टी

कोलकाता :  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  (BCCI)  के अध्यक्ष सौरभ गांगुली को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। वुडलैंड्स हॉस्पिटल ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। गांगुली को शनिवार को जिम करते वक्त सीने में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गहन चिकित्सा के बाद पता चला कि उन्हें…
Read More...

सोहेल-अरबाज के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज

मुंबई। सोहेल खान, अरबाज खान  और सोहेल के बेट निर्वान खान के खिलाफ बीएमसी(बीएमसी) ने FIR दायर की है। उन पर COVID norms उल्लंघन करने का आरोप है। सोहेल खान, उनके बेटे निर्वान खान और भाई अरबाज खान ये तीनों 25 दिसंबर को यूएई से मुंबई आए थे। वे होटल में क्वारंटाइन रहने की बात कर अपने घर चले गए थे। सोहेल…
Read More...

टीका विकसित करने का अपमान नहीं किया: अखिलेश

लखनऊ। कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव ने अपने हालिया बयान पर सफाई देते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने टीका बनाने वाले किसी भी वैज्ञानिक का अपमान नहीं किया है। अखिलेश ने सरकार से पूछा कि वह यह बताए कि प्रदेश के गरीबों को कब तक टीका लगेगा और यह मुफ्त में लगाया जाएगा या नहीं। सपा अध्यक्ष ने यहां…
Read More...

सरकार और किसानों के बीच अगली बैठक 8 को

नयी दिल्ली: नए कृषि कानूनों के खिलाफ एक महीने से ज्यादा समय से चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए किसान संगठनों और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच  हुई सातवें दौर की वार्ता बेनतीजा रही। बैठक में किसान संगठनों के प्रतिनिधि प्रारंभ से ही इन कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग पर अड़े रहे, वहीं सरकार ने…
Read More...

राजनीतिक दल से कोई नाता नहीं: बायोटेक एमडी

हैदराबाद: भारत बायोटेक ने  कहा कि वह चार टीका उत्पादन इकाइयों की स्थापना कर रही है जिनकी संयुक्त उत्पादन क्षमता 70 करोड़ खुराक प्रतिवर्ष होगी। भारत बायोटेक के कोविड-19 टीके ‘कोवैक्सीन’ को औषधि नियामक द्वारा आपात इस्तेमाल की अनुमति मिली है। भारत बायोटेक के चेयरमैन कृष्णा एल्ला ने इस आरोप से इनकार…
Read More...