After Header-1
Browsing Category

उत्तराखंड

मेयर गौरव गोयल को भाजपा ने 6 साल के लिए निकाला

देहरादून।  भाजपा ने रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित किया गया है।
Read More...

पीएनबी की शाखाओं में कनेक्टिविटी न होने से लोग रहे परेशान

हरिद्वार। कनेक्टिविटी न होने के कारण जिलेभर की बैंक शाखाओं में लेन देन व अन्य कार्य भी प्रभावित रहे। ग्राहक बैंक में पहुंचे, लेकिन इंतजार करने के बाद उन्हें निराशा के साथ वापस लौटना पडा। बैंक अधिकारियों का कहना है कि उनके द्वारा संबंधित एजेंसी को शिकायत भेजी गई है। कनेक्टिविटी आने पर ही सभी कार्य…
Read More...

मिलावटखोरों के हौसले बुलंद, तीन कुंतल नकली पनीर पकड़ी

देहरादून। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार तडक़े कार्रवाई करते हुए सहारनपुर से सप्लाई के लिए देहरादून लाई जा रही नकली पनीर की खेप पकड़ी। पनीर करीब तीन कुंतल था, जो कि डेयरियों, रेस्टोरेंट व होटलों में सप्लाई होना था। टीम ने पनीर के दो सैंपल लेकर जांच को लैब भेजे हैं। पकड़ी गई पनीर के खेप को…
Read More...

केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री अब मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे

देहरादून । केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के लिए मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। अब श्रद्धालु गर्भगृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन कर कर रहे हैं।  बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया की इस वर्ष मई व जून माह में रिकॉर्ड संख्या में…
Read More...

मुख्यमंत्री ने किया दो दिवसीय चिंतन शिविर का शुभारंभ, शिक्षा मंत्री बोले -सूबे में एक साल में तैयार…

देहरादून। उत्तराखंड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये सरकार प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों के लिये इंडियन पब्लिक स्कूल राजवाला देहरादून में दो दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। शुभारंभ अवसर…
Read More...

नाबालिग चला रहा था स्कूटी, अभिभावक का 25 हजार का चालान

पिथौरागढ़ । वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी चला रहे नाबालिग को रोककर वाहन सीज करते हुए अभिभावक का 25 हजार रुपये का चालान कर दिया। इस अभियान के दौरान पिथौरागढ़ पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 45 वाहन चालकों का चालान किया। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को जनपद पुलिस अभियान चला रही है।…
Read More...

सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफतार

देहरादून। रुड़की में रात के समय कार में लिफ्ट देने के बाद महिला और उसकी पांच वर्षीय अवोध बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। यह घटना पांच दिन पहले हुए थी। इस घटना का राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत संज्ञान लेकर घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था।…
Read More...

कोरोनेशन अस्पताल को मिली आईसीयू की सौगात

देहरादून। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में आज एक अध्याय जुड़ गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कोरोनेशन जिला अस्पताल देहरादून में 10 बेड के आईसीयू यूनिट का विधिवत शुभारम्भ किया। इससे पूर्व गंभीर रोगियों को आईसीयू के लिये दून अस्पताल एवं अन्य चिकित्सालयों…
Read More...

केदारनाथ :  तीर्थयात्रियों पर गिरा बोल्डर, एक की मौत

देहरादून।  केदारनाथ धाम के दर्शन कर पैदल वापस आते तीर्थयात्रियों के ऊपर पहाड़ से पत्थर गिरने से एक की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य तीन घायल हो गये हैं। साथ ही, नेपाल से आने वाली काली नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। कुमायूं मण्डल में रेड अलर्ट किया गया है। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन…
Read More...

बागेश्वर मंदिर दर्शन के लिये गये युवक की मौत, जांच में जुटा  प्रशासन 

नैनीताल। बागेश्वर जनपद के कपकोट में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के पंतनगर नगला निवासी 29 वर्षीय हेमंत राठौर अपने परिजनों के साथ बुधवार को कपकोट के सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित शिखर मूल…
Read More...