After Header-1
Browsing Category

देश

आईएसआई के लिए करता था सेना का जासूसी , न्यायालय ने सुनायी सजा

लखनऊ। विशेष न्यायालय ने पैसे के बदले सेना की महत्त्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को लीक करने के आरोपी आफताब अली को दोषी ठहराते हुए पांच साल तीन माह के कारावास और 4800 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनायी है। एटीएस की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार फैजाबाद के रहने वाले आफताब…
Read More...

यशवंत सिन्हा ने पीएम पर लगाया आरोप,  कहा- केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल हथियारों की तरह कर रही मोदी…

बेंगलुरु । विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने नरेंद्र मोदी सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय , केंद्रीय जांच ब्यूरो , चुनाव आयोग और यहां तक  कि राज्यपालों को विपक्षी दलों के खिलाफ ‘हथियारों’ की तरह इस्तेमाल करने और संविधान के संघीय ढांचे का सम्मान नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व…
Read More...

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा, हैदराबाद में सरदार पटेल ने एक भारत…

नई दिल्ली। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हैदराबाद में सरदार पटेल ने एक भारत की नींव रखी थी। अब एक भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा पूरी करने का दायित्व भाजपा के कंधों पर है। हैदराबाद में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे दिन…
Read More...

कृत्रिम झील को लेकर प्रशासन अलर्ट, हटाया जा रहा झील के मुहाने पर जमा मलबा

नैनीताल । बागेश्वर जनपद में उच्च हिमालयी क्षेत्र में कुवांरी गांव में अस्तित्व में आयी कृत्रिम झील को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और सिंचाई विभाग व राज्य आपदा प्रबंधन बल की ओर से सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिया गया है। बागेश्वर की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि 21000 वर्गमीटर…
Read More...

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुने गए राहुल नार्वेकर , अबू आजमी और रईस शेख ने मतदान से परहेज किया

मुंबई । भाजपा विधायक राहुल नार्वेकर ने 164 वोट हासिल करके महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। जबकि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के वफादार विधायक राजन साल्वी केवल 107 मत मिले।नार्वेकर ने जय भवानी, जय शिवाजी’,जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण…
Read More...

बिहार: नेपाली कॉलोनीमें अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस पर पथराव, पुलिस अधीक्षक घायल

पटना : बिहार में राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली कॉलोनी में अवैध निर्माण तोड़ने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से शुरू की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच पथराव एवं झड़प की घटना में पुलिस अधीक्षक नगर समेत कई लोग घायल हो गए। जिला नियंत्रण कक्ष के आधिकारिक सूत्रों ने…
Read More...

भाजपा खत्म करेगी वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति 

हैदराबाद । भाजपा ने देश में सांप्रदायिकता और नकारात्मकता की राजनीति को समाप्त करके सुशासन एवं विकास की राजनीति स्थापित करने के लिए परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण को समाप्त करने की आज आवश्यकता बतायी और कहा कि ऐसा करने पर देश की हर समस्या खत्म हो जाएगी। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में  पारित…
Read More...

तेलंगाना के सीएम प्रधानमंत्री की लोकप्रियता से डर गये, उनकी सत्ता जाने वाली है

हैदराबाद। भाजपा ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से बुरी तरह से डर गये हैं और उन्हें लगने लगा है कि उनकी सत्ता जाने वाली है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेलंगाना पर जारी एक वक्तव्य की जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं…
Read More...

राहुल गांधी का फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले चैनल ने माफी मांगी

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि उसके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए फर्जी वीडियो प्रसारित करने वाले टीवी न्यूज चैनल ने तो माफी मांग ली है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के जिन नेताओं ने वीडियो को फॉरवर्ड किया है वे तुरंत माफी मांगे वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।…
Read More...

मणिपुर भूस्खलन: मृतकों की संख्या बढ़कर 29 हुयी, राहत अभियान जारी

इंफाल। मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है, क्योंकि राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 20 प्रादेशिक सेना के जवान, निर्माण कार्य में लगे छह श्रमिक, एक अभियंता तथा दो ग्रामीण शामिल हैं।…
Read More...