After Header-1
Browsing Category

देश

ग्रामीणों को राहत, वन विभाग की टीम ने पकड़ा  तेंदुआ 

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव में गुरूवार सुबह एक महिला सहित सात लोगों को घायल करने वाले तेंदुए को पकड़ने में आखिरकार वन विभाग की टीम सफल रही और ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। दुधवा और कतर्नियाघाट की संयुक्त टीम तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर रेंज कार्यालय लायी है।…
Read More...

यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु तकनीक का इस्तेमाल किया जाए

देहरादून । मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने को लेकर यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (यूएमटीए) के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए आमजन का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर विश्वास जगाने के साथ ही यातायात नियमों…
Read More...

सदन में निरंतर व्यवधान पैदा करना देश के हित में नहीं: बिरला

नयी दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि संसद सत्र के दौरान सदन में निरंतर व्यवधान, सदन में सदस्य का अनुचित आचरण या व्यवहार लोकतंत्र की इस महान संस्था और देश के लिए हितकारी नहीं है। बिरला ने कहा कि सदन में मर्यादाओं के अनुरूप आचारण की उच्च कोटि की परंपरा रही है, लेकिन इस बार बजट सत्र…
Read More...

ग्लोबल वाटर सिक्योरिटी रिपोर्ट : मानवता के लिए रक्त की तरह है  जल

एडवोकेट किशन भावनानी  वैश्विक स्तरपर जल एक ऐसा मुद्दा है, जो मानवीय जीवन जीने के लिए अति ज़रूरी तत्व है, जिसके बिना मानवीय जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती क्योंकि जीवन का दूसरा नाम जल है इसीलिए कहा जाता है जल ही जीवन है। हालांकि वैश्विक स्तरपर जल का सुरक्षित उपयोग करने की अनेक हिदायतें दी जाती…
Read More...

भारत और चीन के बीच के संबंध तनावपूर्ण

नयी दिल्ली।  भारत और चीन के बीच हालात अब पहले जैसे नहीं रहे हैं। गलवान झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच के संबंध तनावपूर्ण हैं। चीन और भारत के साथ विवादित सीमा पर दो तिब्बती कस्बों को शहर का दर्जा देने पर काम कर रहा है। चीन के इस कदम से भारत के साथ उसके रिश्ते में और भी तल्खी आ सकती है। चीन…
Read More...

उच्च न्यायालय ने खारिज की सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका 

नयी दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय ने चार निजी कंपनियों के माध्यम से कथित तौर पर करोड़ों रुपयों के अवैध लेन-देन मामले के आरोपी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य की जमानत याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा की एकल पीठ ने जमानत…
Read More...

कश्मीर घाटी में हुई बारिश, कई जगहों का गिरा पर पारा

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में रात भर बारिश हुई, जबकि गुरुवार को अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। मौसम विभाग ने आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर दोपहर और शाम को गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार सात से 10 अप्रैल तक मौसम मुख्यत: शुष्क…
Read More...

पीएम मोदी ने कहा- भाजपा बजरंग बली की तरह विशाल चुनौतियों से पार पाने में सक्षम

नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बजरंग बली की तरह विशाल चुनौतियों से पार पाने में सक्षम है और कार्यकर्ताओं की भक्ति, समर्पण, शक्ति एवं ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के बल पर देश में नयी राजनीतिक संस्कृति का सूत्रपात करने में सफल हुई है। मोदी ने यहां भाजपा…
Read More...

हिमस्खलन में बह गये सात पर्यटकों के शव बरामद

गंगटोक। सिक्किम के सोंगमू में मंगलवार को सड़क पर हुए हिमस्खलन में बह गये सात पर्यटकों के शव बरामद होने के बाद बुधवार को राहत और बचाव कार्य समाप्त कर दिया गया। जिला कलेक्टर टी. निखारे ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हादसे के शिकार सात पर्यटकों के शव बरामद कर लिय गये है। उन्होंने कहा, ''बर्फ के…
Read More...

दिल्ली पुलिस के खिलाफ दायर अवमानना याचिका को उच्चतम न्यायालय ने बंद करने का दिया आदेश

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 2021 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में धार्मिक सभाओं में दिए गए कथित नफरती भाषणों के मामले में सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी की ओर से दिल्ली पुलिस के खिलाफ दायर अवमानना याचिका को गुरुवार को बंद करने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़, और न्यायमूर्ति…
Read More...