After Header-1

रायपुर के बड़ासीग्रांट में जनसंवाद, शासन के विशेष कार्याधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

देहरादून जनपद के विकास खंड रायपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ासीग्रांट, न्याय पंचायत थानों में शुक्रवार को जनसंवाद एवं क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्तराखण्ड शासन के कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी Sanjeev Kumar Sharma द्वारा किया गया।

पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुए इस जनसंवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। बैठक में खंड विकास अधिकारी रायपुर, सहायक खंड विकास अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक, जल निगम, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, सिंचाई, राशन वितरण और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बैठक में ग्राम प्रधान बड़ासीग्रांट, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि सहित लगभग 80 ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों से शासन और जनता के बीच की दूरी कम होती है तथा विकास कार्यों की निगरानी भी प्रभावी ढंग से की जा सकती है।

विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए जनसंवाद और क्षेत्र भ्रमण जैसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहे हैं।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.