After Header-1

हरियावाला कलां में सांसद नरेश बंसल का बहुउद्देशीय शिविर, 357 लोगों को मिला सीधा लाभ

देहरादून। Naresh Bansal की अध्यक्षता में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सहसपुर ब्लॉक स्थित सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला कलां में शुक्रवार को वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में विशेष रूप से वीबी-जी रामजी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक इसका लाभ ले सकें। कार्यक्रम में सहसपुर विधायक Sahdev Singh Pundir सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद ने शिविर के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। विभिन्न विभागीय योजनाओं के माध्यम से कुल 357 लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया। शिविर में दो महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और 10 लाभार्थियों को किशोरी किट वितरित की गई। इसके अलावा 5 लोगों के आधार कार्ड अपडेट किए गए तथा 7 व्यक्तियों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड जारी किए गए।

सांसद ने ग्राम पंचायत हरियावाला कलां में सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार किया गया है। इस योजना के तहत 75 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि ‘जन-जन की सरकार’ कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र नागरिकों तक सरकारी योजनाओं को सरलता से पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने शिविर आयोजन के लिए सांसद का आभार व्यक्त किया।

शिविर में कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अनेक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.