After Header-1

राज्य में लॉकडाउन लगाने की मांग

देहरादूनः राज्य में  तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप। कोरोना संक्रमितो की संख्या बढ़ रही है।  वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश में कोरोना पीड़ितो की संख्या निरंतर बढ़ने से सरकार के लिए यह समय यद्यपि चुनौतियों से भरा है तथापि सरकार को प्रदेश के सभी नागरिकों, कार्मिकों एवं उनके परिवार आदि की गहरी चिंता है, उसी चिंता को कम करने तथा प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए कार्मिक सेवा संघ के प्रतिनिधि होने के नाते तथा उससे भी पहले प्रदेश के आम नागरिक होने के नाते इस विषम परिस्थिति में सभी कार्मिको व उनके परिवार के सदस्यों एवं प्रदेश के आम जनमानस के जीवन की रक्षा हेतु कोरोना महामारी के प्रकोप को कारगर रूप से नियंत्रित किए जाने तथा इस महामारी की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश में 15 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन किए जाने का प्रबल अनुरोध मुख्यमंत्री  से किया गया है।

माननीय मुख्यमंत्री  से सचिवालय संघ द्वारा प्रदेश के नागरिकों के जीवन रक्षा के मूल्यों के संदर्भ में की गई मांग व अनुरोध को स्वीकार करने तथा महामारी की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश में गत वर्ष की भांति 15 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किए जाने का प्रबल अनुरोध किया गया है ताकि आम जनमानस के साथ साथ प्रदेश के सभी अधिकारियो, कार्मिकों, शिक्षको और उनके आश्रित सदस्यो के स्वास्थ्य एवं जीवन की रक्षा किया जाना सम्भव हो सके।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.