कोविड-19ः देश में 3 लाख 80 हजार से ज्यादा नए मामले

ई दिल्ली : देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार 3 लाख 80 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 3700 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार देश में बीते 24 घंटे 3,82,315 नए मामले पाए गए और 3780 मरीज़ों की मौत हो गई. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 34,87,229 हो गई है।

वहीं राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में अब भी ऑक्सीजन की कमी की शिकायतें आ रही हैं। कई अस्पतालों को इमरजेंसी कॉल पर ही ऑक्सीजन उपलब्ध हो रहा है।

वहीं कर्नाटक सहित दूसरे राज्यों में भी कथित रूप से ऑक्सीजन कमी के कारण मरीजों की मौत की रिपोर्ट सामने आई हैं। देश में अब तक 16.04 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.